Wednesday, 19 October 2016

गणेश जी का सीक्रेट इंटरव्यू

अप्पी लेलो झप्पी लेलो ......

अभी-अभी सूत्रों के मुताबिक एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, इस गणेश चतुर्थी पर गणेश जी ने आने से मना कर दिया है! कि इस बार मैं दस दिन तो क्या एक दिन के लिए भी नहीं बैठूँगा! ये घटना हमारे रिपोर्टर को जैसे ही पता चली तुरंत गणेश जी के इंटरव्यू को चल दिए और बातचीत के दौरान गणेश जी ने 'न' आने की वजह बताई कि मैं क्यों 'आऊ' | मेरे गानों से ज्यादा हनी सिंह की आवाज मेरे कानों में गुंजती है, यहाँ तक की मुझे जो भोग लगाया जाता है पूरा मिलावटी होता है, पिछली बार मेरा पेट खराब हो गया था
ये तो फिर भी ठीक है। मुझे गर्ल्स होस्टल में बिठाया गया और जब दसवें दिन मुझे भेजते हुए लड़कियां जो नारे लगा रही थी कि “अप्पी लेलो झप्पी लेलो गणेश जी की पप्पी लेलो” वो भी समाज के सामने ये तो उससे भी बुरा था. अरे अपनी भी एक छवि है यार , और ये छवि दिखावटी लोगों की तरह महिलाओं के पैर छू कर नहीं बनाई है |
ये तो हुई घर की बात, बाहर जहाँ स्टेज लगा कर मुझे बिठाया जाता है वहां मेरे बारे में बात तक नही होती ...कुछ लोग तो मौका ढूंढते थे कि कब गणेश जी बैठे और हम समाज को दिखा सकें कि हम कितना काम कर रहे हैं कुछ लोग तो मेरे सामने वो खाकी चड्डा पहनकर ही जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं इन्हे दिखावा करने की आदत है इसलिए ये पेंट नहीं पहनते कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पूरे साल तो सोये रहते हैं लेकिन जैसे ही गणेश जी आये वो भी एकदम से जाग जाते हैं उन्हें पता है कि गणेश की पूजा में लोग आएंगे ही उन्हें वही समझाईश दे देंगे घर घर कौन जायेगा। सारी परेशानियों का हल मंच से ही कर देंगे बस फिर क्या है भाषण बजी आरंभ हो जाती है गरीबों के बारे में हम सोच रहें है, काले धन को वापस लाने की कोशिश की जा रही है, महंगाई कम हो इस पर विचार कर रहे हैं लेकिन हाँ ये बात अच्छी है कि ये लोग कुछ काम कर रहे हैं इतना काम करते हुए में किसी को नहीं देख सकता, पिछली बार भी यह सब सुनकर मेरी आँखों में आंसू आ गए थे कि बिचारे कितना तो काम करते हैं आखिर कोई अपनी जिंदगी में इतना काम कर कैसे सकता है , बस यही सब मुझसे दोबारा देखा नहीं जायेगा इसलिए कह दो कि में नहीं आऊंगा ,मेरे मन में भी कुछ करने की इच्छा है इसलिए मैं विदेश यात्रा पर जा रहा हूँ और सबसे पहले पाकिस्तान जाऊंगा |

No comments:

Post a Comment