Wednesday, 19 October 2016

घर छोड़ कब्रिस्तान में मंत्री


अरे भईया हम इतने दिनों से बेवजह ही परेशान है कि किसान कर्जे से और मुआवजा नहीं मिलने से मर रहे है| लेकिन गृह मंत्री ने जद्दोजहद के बाद पता लगा ही लिया कि किसानों को भूत-प्रेत मार रहे है| चलो हमें कुछ पता तो चला, और क्यों न हो भला मंत्रीजी इसका पता लगाने घर के सारे काम छोड़कर कब्रिस्तान की और चल दिए| 
देखों आपको तो पता ही है कि घर का काम कितना ज्यादा होता है और ऊपर से गृह मंत्री तो दुगना काम| लेकिन मंत्रीजी का खून उबाल मारा साला घर का काम तो ख़त्म ही नहीं होता, बहुत दिनों से मीडिया चर्चा में भी नहीं आये| कहीं जनता हमें भूल न जाये इसलिए मंत्रीजी ने कदम बढ़ाया और कब्रिस्तान पहुंच गए| उन्हें खुद पता नहीं की वो कब्रिस्तान क्यों आये| इसमें इनकी भी कोई गलती नहीं हे अब सरकारी नशा होता ही ऐसा है| मंत्रीजी ने सोचा कि जब कब्रिस्तान आ ही गए है तो कुछ काम कर लिया जाये| 
आपको तो पता है इनसे आराम नहीं होता, काम करने के लिए तो तत्पर रहते है| तो बस जाँच-पड़ताल शुरू कर पता लगाया कि कुछ मरे हुए नेताओं की प्रेत-आत्मा किसानों को मार रही है| लेकिन मंत्रीजी को पता नहीं है कि जीवित नेता तो किसानों को....| खैर छोड़ो मजे की बात तो ये है कि भूत-प्रेत किसान को मार रहे है, ऐसा कहना है हमारे मंत्रीजी का| ये बात जैसे ही किसानों को पता चली उनके बीच हडकंप मच गया| किसान परेशान हो गए कि हमें जो लाखों-करोडों का मुआवजा मिला है कहीं वो सरकार को वापस न देना पड़े| क्योंकि ये पैसा जबसे किसानों को मिला है वे आराम की जिन्दगी जीने लगे है और खेती करना भी छोड़ दिया है| स्वभाविक सी बात है कि मंत्री जी का खून तो उबाल मरेगा ही इसलिए वो सच्चाई को सामने लेकर आ रहें है| 
सरकार जनता के लिए नौकरों की तरह काम करके पैसा जुटाती है, वो क्यों चाहेगी कि पैसा गलत हाथ में जाये| खैर जनता को एक बात समझ लेनी चाहिये गृह मंत्री घर छोड़ बाहर निकल चुके है और कुछ तो कर रहे है|

No comments:

Post a Comment